CG Vidhansabha: नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर विधानसभा में हंगामा, स्थगन प्रस्ताव खारिज होते ही गर्भगृह में उतरा विपक्ष

NAKTI VILLAGE: रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’ बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में शुरू हुई। नकटी गांव से राजभवन (लोकभवन) तक निकाली जा रही इस पदयात्रा में प्रभावित परिवारों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग करेगा।

बता दें कि करीब 13 किलोमीटर लंबी पदयात्रा नकटी गांव से शुरू होकर पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, श्रीराम मंदिर (करेंसी टावर), तेलीबांधा और गौरव पथ होते हुए राजभवन पहुंचेगी। कांग्रेस का कहना है कि नकटी गांव के 85 प्रभावित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। पार्टी प्रत्येक परिवार को नकटी गांव में ही 2,000 वर्गफीट भूमि आवंटित कर पुनर्वास और मकान तोड़े जाने से हुए नुकसान के अनुरूप उचित मुआवजा देने की मांग कर रही है।

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा सेक्टर-30 स्थित हाउसिंग बोर्ड के चौथी मंजिल के फ्लैटों में दिए जा रहे अस्थायी आवास को अस्वीकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने मूल गांव में ही पुनर्वास चाहते हैं। फिलहाल सभी परिवार गांव में टेंट और टीन शेड में रहकर जीवन-यापन कर रहे हैं।

रस्ते में दीपक बैज के पैर में आई मोच

पदयात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के पैर में मोच आ गई। यात्रा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पैर में चोट लगने के कारण वे पैदल आगे नहीं चल सके। इसके बाद वे कार में सवार होकर पदयात्रा के पीछे-पीछे चलते रहे, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रभावित ग्रामीणों ने यात्रा जारी रखी।

इधर, संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम मंदिर (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक यातायात का दबाव अधिक रहने की जानकारी दी है। इस दौरान सर्विस रोड बंद रहेगी और महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों को मुख्य मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel