CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 कल से शुरू, 5 शहरों में दो पालियों में होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा राज्य के निर्धारित केंद्रों में दो पालियों में आयोजित होगी।

पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 6 जून को भाषा एवं निबंध, 7 जून को सामान्य अध्ययन-1 और 2, 8 जून को सामान्य अध्ययन-3 और 4 तथा 9 जून को सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CGPSC State Service Exam 2025 Dates Rescheduled | Chhattisgarh PSC

मुख्य परीक्षा सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आयोग के अनुसार, प्रवेश पत्र 25 मई को जारी कर दिए गए थे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र या एसएमएस नहीं भेजा जाएगा।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel