Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 5 दिन तक सक्रिय रहेगा मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। आषाढ़ माह की शुरुआत के साथ मौसम ने करवट ली है। गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के मध्य और दक्षिण संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्र

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रहा सबसे ठंडा

गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लो प्रेशर और चक्रवाती परिसंचरण से बढ़ी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है और अगले दो से तीन दिनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।

इसके अलावा, सीजनल द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं 21 डिग्री उत्तर अक्षांश पर 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विंड शियर जोन भी सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में व्यापक बारिश की स्थिति बनी हुई है।

गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात का भी खतरा

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। कुछ जिलों में तेज हवाएं, अंधड़, वज्रपात और भारी वर्षा होने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

भाव से अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel