आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार

रायपुर: i दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है।अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों दो से दिन तक और इंतजार करना होगा। यहां मानसून अगले 2-3 दिनों में प्रवेश करने की संभावना है। (Chhattisgarh Monsoon Update) इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

CG Me Barish Kab Hogi: आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौमस का मिजाज, कई जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का आसार है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel