जांजगीर चांपा: खाद की काला बाजारी से जांजगीर चांपा जिले के किसान भारी परेशान हैं. निजी कृषि केंद्र संचालकों की मनमानी इस कदर बढ़ी हुई है कि किसानों से कई गुना अधिक राशि वसूली जी रही है.किसानों की शिकायत के बाद क़ृषि विभाग के उप संचालक खुद ही किसान बन कर जिला मुख्यालय के नानक चंद नंद किशोर कृषि केंद्र यूरिया खरीदने पहुंचे.
किसान का रिश्तेदार बनकर कृषि केंद्र पहुंचे कृषि अधिकारी
कृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने अपना पहनावा बदला और एक किसान का रिश्तेदार बन कर हकीकत जानने के लिए जिला मुख्यालय के नेताजी चौक में संचालित नानक चंद नंद किशोर के खाद दुकान पहुंचे और तीन बोरी यूरिया खरीदा
कृषि केंद्र के संचालक ने बाकायदा किसान का आधार कार्ड लेकर पास मशीन में एंट्री किया और शासन द्वारा निर्धारित राशि 266 रुपये 50 पैसा दिखाया, लेकिन बिल दिए बिना किसान से तीन बोरी यूरिया की कीमत 2550 रुपये ले लिया गया.
एक बोरी उर्वरक साढ़े 8 सौ रुपये में दिया गया. कृषि अधिकारी हमारे रिश्तेदार बनकर नानक चंद कृषि केंद्र पहुंचे -राजा राम राठौर, किसान
266 रुपये की खाद बोरी के बदले 850 रुपये की वसूली
कृषि केंद्र के संचालक ने सभी किसानों की तरह उप संचालक को भी 266 रुपये 50 पैसा की यूरिया को 850 रुपये में बिना बिल दिए बेच दिया, जिसके बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 1400 से अधिक बोरी खाद जप्त कर दुकान को सील कर दिया.
किसान के रूप में उपस्थित क़ृषि विभाग के उप संचालक ने व्यापारी से ज्यादा कीमत लेने पर आपत्ति भी की लेकिन संचालक ने 2550 रुपये ही लिए, जिसके बाद उप संचालक ने अपने विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को कृषि केंद्र बुलाया और खाद गोदाम से भारी मात्रा में यूरिया, डीएपी और अन्य खाद जप्त किया.
कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार बैठक लेकर काला बाजारी रोकने के निर्देश दिए जा रहे हैं. इसके बाद भी कई व्यापारी किसानों से अधिक दाम ले रहें है, जिसे रोकने के लिए विभाग द्वारा अलग अलग तरीके से कार्रवाई की जा रही है. आगे भी इसी तरह छापा मार कार्रवाई की जाएगी.
शिकायत मिली थी कि जांजगीर में नानक चंद कृषि केंद्र में यूरिया का भंडारण तो है लेकिन शासकीय रेट 266 से कहीं ज्यादा 850 रुपये पर किसानों को बेचा जा रहा है. किसान के साला के रूप में कृषि केंद्र पहुंचा और हमने तीन बोरी यूरिया खरीदा. इस दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ. उर्वरक विक्रय का लाइसेंस भी सील किया गाय -राकेश कुमार शर्मा, उप संचालक, कृषि जांजगीर चांपा
खाद की काला बाजारी करने वालों को कड़ा संदेश
कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा किसान के रूप में किए गए छापा मार कार्रवाई से खाद की काला बाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है. कृषि विभाग के अधिकारी ने खाद की काला बाजारी रोकने के लिए एक कड़ा सन्देश दिया है. दूसरी बाद खाद की काला बाजारी करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.




