DGGI का बड़ा एक्शन: GST घोटाले में एक साल से फरार कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर। माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) रैकेट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए समृद्धि ट्रेडिंग के संचालक अभिषेक पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक पाठक पर करीब 16.02 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में शामिल होने का आरोप है। वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और लगातार जांच एजेंसियों के समन की अनदेखी कर रहा था।

सेवादार से 'करोड़पति' बना, फिर प्रधानी की तैयारी... ₹12.5 करोड़ के GST  घोटाले में ऐसे दबोचा गया मास्टरमाइंड - chhattisgarh dggi arrests  shahjahanpur mastermind abhishek pathak ...

डीजीजीआई अधिकारियों को पहले आरोपी के ओडिशा में छिपे होने की सूचना मिली थी। बाद में उसके अपने गांव में होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने करीब दो सप्ताह तक रेकी की। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से शाहजहांपुर स्थित उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि मई 2026 में डीजीजीआई रायपुर के प्रधान अतिरिक्त महानिदेशक सुजीत मलिक के पदभार संभालने के बाद यह पहली बड़ी गिरफ्तारी है। जांच एजेंसी अब घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

डीजीजीआई की इस कार्रवाई को फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.