दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Durg जिले के Kumhari इलाके में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खपरी रोड स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।पुलिस के अनुसार आग लगने के बाद घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी (17) और डेढ़ साल की गोपिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी घर के अंदर मौजूद थे और आग तेजी से फैलने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घर के पास लगे बिजली के पोल से निकली चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है। हालांकि पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा परिवार आग की चपेट में आ चुका था। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel