ममता बनर्जी का बड़ा बयान, “राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए राजभवन नहीं जाएंगी। ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हम चुनाव हारे नहीं हैं, हराया गया है।ममता ने कहा- यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का रिजल्ट है। उन्होंने काउंटिंग सेंटर तक पर कब्जा कर लिया। मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। धक्का देकर बाहर निकाला। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग ने SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भापा ने 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। TMC सिर्फ 80 सीट ही जीत सकी।

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel