राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

मनेन्द्रगढ़ जिला,एमसीबी कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि तथा आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजीव गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ एवं खोंगापानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की,कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्व. राजीव गांधी के देश के विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने का कार्य किया और देश को तकनीकी एवं संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया। उनके विचार और नीतियां आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर,उपस्थित,कांग्रेसी,जनों ने आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर लोकतंत्र, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया,उपस्थित नेताओं ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसके खिलाफ समाज के हर वर्ग को जागरूक एवं संगठित रहने की आवश्यकता है जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और जिला के नेता पूर्व विधायक गुलाब कमरों के नेतृत्व में आयोजन किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, निर्मला चतुर्वेदी, रूमा चटर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सुरेंद्र पाल सिंह मार्जीवा, बलवीर सिंह अरोरा, आयुष जायसवाल, रफीक मेमन, युवा नेता वेंकटेश सिंह प्रमोद अमर सिंह अकरम मंसूरी अमोल सिंह फलको प्रसाद त्रिपाठी आशीष राय छोटेलाल वर्मा गोपाल गुप्ता सोनू श्रीवास्तव फहीम खान साबिर खान पार्षद इमरान खान गोपाल यादव वाजिद अली विवेक चतुर्वेदी हित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की सोच और विकास की दृष्टि आज भी देश के लिए प्रेरणा है। उनकी पुण्यतिथि पर पार्टी ने सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश भी दिया

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel