रिश्वत का खेल पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पहुंची जेल

छत्तीसगढ़ की चार सदस्यीय टीम को असम के गुवाहटी में अरेस्ट किया गया है। पुलिस की टीम ने आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ा था। जिसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने अरेस्ट किया।

गुवाहाटी पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की चार सदस्यीय टीम को हिरासत में लिया है। जिस पर साइबर अपराध के तीन आरोपियों से रिश्वत लेने का आरोप है। साइबर अपराध के तीन आरोपियों को असम से गिरफ्तार किया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस टीम में एक निरीक्षक सहित चार कर्मी शामिल हैं।

पूछताछ के लिए पहुंची थी टीम

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दिसपुर थाने में रायपुर पुलिस के चार कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें पूछताछ के लिए मंगलवार रात हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘रायपुर पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ में हुए एक साइबर अपराध के सिलसिले में रविवार को गुवाहाटी पहुंची। उसने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बिहार निवासी तीन अन्य आरोपियों को सोमवार को गुवाहाटी से पकड़ा।’’

रिश्वत लेकर दो आरोपियों को रिहा किया

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर दो आरोपियों को रिहा कर दिया और तीसरे को मांगी गई रकम के भुगतान तक हिरासत में रखा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें रिहा किए गए दोनों आरोपियों से इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसके बाद हमने कार्रवाई की और एक अभियान चलाया। पूरी टीम को कल रात पकड़कर दिसपुर थाने लाया गया।’’

  • हिरासत में छत्तीसगढ़ पुलिस की चार सदस्यीय टीम
  • गुवाहाटी पुलिस ने साइबर अपराध में की कार्रवाई
  • दो आरोपियों से रिश्वत लेने का आरोप
  • एक आरोपी को पैसे लाने तक हवालत में रखा गय

    जमानती धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई

    पुलिस ने बताया कि जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और शुरुआती पूछताछ के बाद टीम को नोटिस देकर थाने से जाने की अनुमति दी गई। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें नोटिस जारी किया और अग्रिम कार्रवाई के लिए उन्हें आज फिर पेश होने के लिए कहा है।’’ उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ के साइबर अपराध मामले में एकमात्र आरोपी को ‘पीआर बॉन्ड’ के तहत रिहा कर दिया गया है। ‘पीआर बॉन्ड’ यानी व्यक्तिगत जमानत आरोपी की अस्थायी रिहाई का एक तरीका है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel