CG BREAKING : रायगढ़ में विवाहिता से 5 लाख दहेज की मांग, मांग पूरी न होने पर पति ने मायके में छोड़ा

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने पति और ससुराल के अन्य तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2022 में ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के गांव मोहदी निवासी सुनील साहू (27 वर्ष) से हुई थी। शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई और विवाह के समय लड़की के परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था।


शादी के शुरुआती 7-8 महीने सब ठीक था, लेकिन इसके बाद पति सुनील साहू, सास पद्मनी साहू, ससुर प्रदीप साहू और ननद नमीता साहू ने पीड़िता पर 5 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

लगभग 6 महीने पहले पति सुनील साहू महिला को मायके में छोड़ गया और फिर वापस नहीं आया। महिला ने हिम्मत जुटाकर महिला थाने में शिकायत की।पुलिस ने कई बार समझौते की कोशिश की, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। अंततः महिला थाना में चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel