Jharkhand के चर्चित जीतू मुंडा मामले में बड़ा मोड़ आया है। कुछ समय पहले अपनी मृत बहन के बैंक खाते से 19 हजार रुपए निकालने के लिए जीतू मुंडा को उसकी बहन का कंकाल कब्र से निकालकर बैंक ले जाना पड़ा था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में बैंकिंग व्यवस्था और संवेदनहीनता को लेकर सवाल उठे थे।अब इस मामले में प्रशासन और सरकार की ओर से जीतू मुंडा के परिवार को करीब 15 लाख रुपए की सहायता दी गई है। इसके अलावा परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ और आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मामले में जिस बैंक मैनेजर पर मृत महिला को बैंक बुलाने का आरोप लगा था, उसे फिलहाल छुट्टी पर भेज दिया गया है। बैंक प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।जीतू मुंडा ने कहा कि आर्थिक मदद मिलने से अब उनके परिवार की स्थिति पहले से बेहतर हुई है, लेकिन जो अपमान और दर्द उन्होंने झेला, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। यह मामला पूरे देश में गरीबों और ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं की स्थिति पर बहस का विषय बन गया है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





