रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 16 से 18 नवंबर तक सभी 32 जिला मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, ऐतिहासिक योगदान और गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य शासन ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

जारी सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को कोरबा और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बालोद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न मंत्रियों को जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य अतिथि बनाया गया है।
-
रामविचार नेताम – कोरिया
-
केदार कश्यप – दंतेवाड़ा
-
दयालदास बघेल – गरियाबंद
-
लखनलाल देवांगन – मुंगेली
-
श्याम बिहारी जायसवाल – राजनांदगांव
-
टंकराम वर्मा – धमतरी
-
ओपी चौधरी – जशपुर
-
लक्ष्मी राजवाड़े – बलरामपुर
-
गजेंद्र यादव – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
-
गुरु खुशवंत साहेब – सक्ती
-
राजेश अग्रवाल – नारायणपुर
सांसदों को भी सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सांसदों को भी अलग-अलग जिलों में मुख्य अतिथि बनाया गया है। इनमें शामिल हैं:
-
बृजमोहन अग्रवाल – बलौदाबाजार
-
विजय बघेल – दुर्ग
-
संतोष पांडेय – कबीरधाम
-
चिंतामणि महाराज – सरगुजा
-
रूपकुमारी चौधरी – महासमुंद
-
राधेश्याम राठिया – सारंगढ़-बिलाईगढ़
-
कमलेश जांगड़े – जांजगीर-चांपा
-
महेश कश्यप – सुकमा
-
भोजराज नाग – कांकेर
-
देवेंद्र प्रताप सिंह – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
-
लक्ष्मी वर्मा – बेमेतरा
विधायकों को इन जिलों में बनाया गया मुख्य अतिथि
इसके अलावा कुछ जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।
-
विक्रम उसेंडी – बीजापुर
-
लता उसेंडी – कोंडागांव
-
किरण देव – बस्तर
-
रेणुका सिंह – मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
-
प्रणव कुमार मरपच्ची – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
-
भूलन सिंह मरावी – सूरजपुर
जनजातीय संस्कृति और विरासत को मिलेगा मंच
राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित जिलों में कार्यक्रमों की रूपरेखा मुख्य अतिथियों के परामर्श से तय की जाए। 16 से 18 नवंबर तक होने वाले इन आयोजनों में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं, लोककला और ऐतिहासिक योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान और देश के विकास में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रदेशभर में एक साथ होने वाले ये आयोजन जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने का अवसर बनेंगे।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.




