गोपाष्टमी पर कुम्हारी में भव्य आयोजन, राज्यपाल रामेन डेका करेंगे बर्ड टावर का लोकार्पण

कुम्हारी। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को विश्व गीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल माननीय श्री रामेन डेका मुख्य अतिथि एवं लोकार्पणकर्ता के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान गौपूजन एवं भोजन प्रसादी का विशेष आयोजन होगा। शाम 4 बजे बर्ड टावर का लोकार्पण समारोह संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और गौसेवा से जुड़े लोगों में काफी उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा गौरिशंकर अग्रवाल, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, सुनील कुमार सोनी, अनुज शर्मा सहित छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता शामिल होंगे। प्रेरक वक्ता एवं बिजनेस कोच डॉ. उज्ज्वल पाटनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजक गोपाल प्रसाद सुल्तानिया, शरद सुल्तानिया, सुधीर सुल्तानिया एवं समस्त सुल्तानिया परिवार ने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं और गौसेवकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel

यह भी देखें...