रायपुर में 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, पुराने ई-चालान होंगे निराकृत; 8 दिसंबर तक कराएं पंजीयन

रायपुर। राजधानी रायपुर के वाहन चालकों और वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। शहर में 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लंबे समय से लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। यातायात पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी किए गए लंबित ई-चालान इस लोक अदालत में शामिल होंगे।

Supreme Court e-challan order: unpaid fines may block RC, PUC and vehicle services

लोक अदालत के माध्यम से अपने चालान का निराकरण कराने के इच्छुक वाहन स्वामियों को 8 दिसंबर 2026 तक पंजीयन कराना होगा। इसके लिए वे अपने नजदीकी यातायात थाने या यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंच सकते हैं।

इन 9 स्थानों पर होगा पंजीयन

वाहन स्वामी निम्नलिखित स्थानों पर पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं—

  1. यातायात थाना तेलीबांधा

  2. यातायात थाना पचपेड़ी नाका

  3. यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड

  4. यातायात थाना टाटीबंध

  5. यातायात थाना भनपुरी

  6. यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड

  7. यातायात थाना शारदा चौक

  8. यातायात थाना कालीबाड़ी

  9. यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी

ऑनलाइन भी देख सकते हैं लंबित चालान की स्थिति

वाहन चालक घर बैठे भी अपने लंबित ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर जाकर वाहन नंबर अथवा चालान का विवरण दर्ज करना होगा।

 

डीसीपी ट्रैफिक ने की वाहन स्वामियों से अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर चालान का भुगतान एवं निराकरण नहीं कराने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 8 दिसंबर तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में उनके लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण हो सके।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...