नवा रायपुर पहुंचे PM मोदी, तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Khabri Chai Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर नवा रायपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सत्यसाई अस्पताल जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही प्रख्यात लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच और समाज सेवा पर अपने विचार साझा किए। दोपहर में प्रधानमंत्री ने नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया, जो राज्य की आधुनिक पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा।

Also Read : कोरबा में 13 फीट का किंग कोबरा मिला, सुरक्षित रेस्क्यू https://khabrichai.com/13-feet-king-cobra-rescue-korba/

इसके अलावा उन्होंने ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन किया, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देगा। शाम को प्रधानमंत्री राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर जनता को संबोधित करेंगे और कई विकास योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं लोगों में प्रधानमंत्री को देखने का उत्साह चरम पर है। पीएम मोदी शाम 4:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel