200 करोड़ क्लब में पहुंची अक्षय की ‘भूत बंगला’, एकता कपूर ने प्रियदर्शन को दिया पूरा क्रेडिट

फिल्ममेकर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला ने फैंस के दिलों में जगह बनाई और 200 करोड़ का बिजनेस कर हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई. वहीं अब फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनके करियर की सबसे बड़ी हिट देने को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन को शुक्रिया करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रियदर्शन के साथ ढेर सारी सेल्फी शेयर की. वहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने डायरेक्टर के काम की तारीफ की और भूत बंगला के लिए बधाई दी.

एकता कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म, जिसने कमाए 200 करोड़, डायरेक्टर को कहा शुक्रिया

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं एक ऐसे इंसान के साथ काम कर रही थी, जो अपनी 100वीं फिल्म कर रहा था. दुनिया को उम्मीद थी कि जब हम जैसे दो जिद्दी लोग साथ आएंगे तो जबरदस्त हंगामा होगा. लेकिन जो बात उन्होंने नहीं देखी, वह थी हमारे बीच का गहरा आपसी सम्मान, जिसने हमारी इस यात्रा को परिभाषित किया. मुझे नहीं लगता कि प्रियदर्शन के अलावा मुझे किसी और के साथ काम करने में इतना मजा आया हो.”

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel