बीजापुर के घने जंगलों में माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 21 IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

बीजापुर। जिले के पिडिया और कुपनगुड़ा क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों को आठ अलग-अलग डंप मि

जानकारी के अनुसार, एडी, हरी और मडुमपारागांव क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर चरणबद्ध तरीके से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीज्ड सामग्री में आठ एमएम राइफल, 12 बोर राइफल, 21 आईईडी, आईईडी बनाने में उपयोग होने वाले कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, एयर गन राउंड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और माओवादियों के कपड़े भी बरामद किए गए।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट, एयरलिफ्ट किए गए घायल 11 सुरक्षाकर्मी- IED blast Chhattisgarh Bijapur injured jawans airlifted ...

सुरक्षा बलों का मानना है कि बरामद सामग्री का उपयोग माओवादी भविष्य में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए कर सकते थे। समय रहते इस बड़ी बरामदगी से माओवादियों की साजिश नाकाम हो गई है। फिलहाल बरामद सामग्री के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

ले, जिनसे कुल 58 प्रकार की सामग्री जब्त की गई।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel