20 जून को जुटेंगे किसान, छत्तीसगढ़ अस्मिता रथ यात्रा की रणनीति पर होगी अहम बैठक

Bird hits plane at Raipur airport chhattisgarh छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट में बुधवार को लैडिंग के दौरान रनवे पर एक विमान, पक्षी से टकरा गया। वो तो गनीमत रही कि पक्षी के टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की विमान एआई (AI)-1729 फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आ रही थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर यह हादसा हुआ।

एक्सपर्ट टीम ने तुरंत की जांच

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन (Airport Management) और तकनीकी टीम एक्टिव हो गई थी। विमान की सुरक्षा जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम ने तुरंत जांच की। जिसके बाद अब सभी फ्लाइट का संचालन समय पर हो रहा। राहत की बात यह रही कि, पक्षी के टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इससे बाकी की उड़ानें 2 घंटे लेट हुईं थी।

2 घंटे देरी से चली कई विमान

रायपुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की घटना के बाद यहां से रवाना होने वाली कई फ्लाइटें करीब 2 घंटे की देरी से उड़ान भर सकीं। देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांच प्रक्रिया पूरी की। तब जाकर विमानों को उडऩे की अनुमति दी गई।

दुनिया भर में बर्ड हिट (Bird hit CASE) के हर दिन 34  मामले

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) ने 91 देशों पर सर्वे किया। इसमें पाया कि हर रोज 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले दुनिया भर में सामने आते हैं। इसकी वजह से हर साल दुनिया भर में कॉमर्शियल प्लेन को करीब 7.79 हजार करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होता है। हालांकि, 92% ‘बर्ड हिट’ के मामले बिना किसी डैमेज के होते हैं।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.