छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ उदयपुर थाना इलाके के सरगवा क्षेत्र में एक युवक और युवती की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई है। इस दोहरे शव के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
मिली जानकारी के अनुसार,आशंका जताई जा रही है दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस को मौके पर या मृतकों के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण मौत की असली वजहों को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू
फिलहाल, उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से सरगवा इलाके में मातम का माहौल है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





