CG Job News: नौकरी का सुनहरा मौका! दुर्ग रोजगार मेले में 1000 से ज्यादा वैकेंसी

CG JOB NEWS: दुर्ग. बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल, दुर्ग जिले में शुक्रवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय नया भवन परिसर में रोजगार मेला लगने वाला है. इसमें 1000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग कंपनियां आएंगी. इस रोजगार मेले में 10वीं पास भी शामिल हो सकते हैं.

रोजगार मेले में अब तक 15 कंपनियां शामिल होंगी. 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य होगा.

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel