रायपुर। छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (A) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। अलग-अलग चरणों में होने वाले इन कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने, कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और कुछ को देरी से रवाना करने का निर्णय लिया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1. इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
2. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
3. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस – 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
4. LTT-सांतरागाछी स्पेशल
01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस – 29 सितंबर को रद्द।
01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस – 1 अक्टूबर को रद्द।
5. हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस – 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस – 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
6. बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर को रद्द।
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 10 अक्टूबर को रद्द।
7. हटिया-LTT एक्सप्रेस
12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस – 10 अक्टूबर को रद्द।
12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस – 12 अक्टूबर को रद्द।
8. हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस – 13 अक्टूबर को रद्द।
12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 14 अक्टूबर को रद्द।
9. आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
रेलवे के अनुसार 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर 2026 को पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी
13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें। ट्रैफिक ब्लॉक और निर्माण कार्य के चलते रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन या समय में बदलाव की स्थिति बन सकती है। इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





