CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अभी दो दिन और बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। रायपुर में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Weather Report: अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में तेज हवाओं संग भारी बारिश  की आशंका, IMD ने जारी की चेतावनी

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में सबसे अधिक 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मानसून द्रोणिका बनी बारिश की वजह

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर मध्य भारत, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है, होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिसके चलते अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

रायपुर का मौसम: बादल, बारिश और उमस साथ-साथ

राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह धूप निकलने के बावजूद हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई, हालांकि उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने खुले स्थानों पर बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel