रायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त को मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरगुजा में रामविचार नेताम, महासमुंद में दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, कबीरधाम में लखन लाल देवांगन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओपी चौधरी, कांकेर में टंकराम वर्मा, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में राजेश अग्रवाल और बालोद में गजेंद्र यादव ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया ध्वजारोहण करेंगे।
इन जिलों में सांसद और राज्यसभा सांसद करेंगे ध्वजारोहण
गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगी।
इन जिला मुख्यालयों में विधायक फहराएंगे तिरंगा
कोरबा में अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी/करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मुख्य अतिथि जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन भी करेंगे। राज्य और जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोहों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.




