कोरिया: जिले के बहुचर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती नजर आ रही है. राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद मामले की जांच अपने हाथ में लेने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पांच सदस्यीय टीम आज सुबह कोरिया जिले पहुंच गई. टीम फिलहाल चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करेगी.
नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची सीबीआई
जानकारी के अनुसार सीबीआई अधिकारी घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण करेंगे. टीम घटनाक्रम की पूरी कड़ी को समझने, साक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन करने और प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों से पूछताछ भी कर सकती है. इसके अलावा अब तक पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों, केस डायरी और गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े दस्तावेजों का भी गहन अध्ययन किया जाएगा.
16 जून की घटना
गौरतलब है कि 16 जून 2026 को सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठती रही. घटना की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून 2026 को इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी.
12 आरोपियों की गिरफ्तारी
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि मामले की संवेदनशीलता और व्यापक जनचर्चा को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया, ताकि हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों से भी विस्तृत जानकारी लेगी. आवश्यकता पड़ने पर फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी दोबारा समीक्षा की जा सकती है. जांच एजेंसी का उद्देश्य घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई तक पहुंचना है.सीबीआई टीम के जिले में पहुंचने से नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय एजेंसी की जांच में कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते हैं और क्या इस बहुचर्चित मामले में कोई नई कार्रवाई होती है. पूरे जिले में इस जांच को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है, जबकि पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिक निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों को कड़ी सजा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों से भी विस्तृत जानकारी लेगी. आवश्यकता पड़ने पर फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी दोबारा समीक्षा की जा सकती है. जांच एजेंसी का उद्देश्य घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई तक पहुंचना है.
सीबीआई टीम के जिले में पहुंचने से नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय एजेंसी की जांच में कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते हैं और क्या इस बहुचर्चित मामले में कोई नई कार्रवाई होती है. पूरे जिले में इस जांच को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है, जबकि पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिक निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों को कड़ी सजा मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





