पुलिस-युवक विवाद मामले में नया मोड़, युवक ने लिया यू-टर्न; कहा- मामले को न दें तूल

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले एक युवक ओर पुलिस की बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल चल रही है। इस कारण से पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच युवक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने वायरल वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखा है. युवक ने कहा कि उसका उद्देश्य पुलिस की छवि को धूमिल करना नहीं था. उस रात जो हुआ वह एक अप्रत्याशित घटना थी. वह सिर्फ अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए वीडियो बना रहा था.

ये है पूरा मामला

युवक ने वीडियो जारी कर कहा कि घटना वाली रात वह अपने परिवार के साथ फिल्म देखकर लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में दो पुलिसकर्मीयों ने पूछताछ के लिए रोका, इस दौरान स्थिति बिगड़ती चली गई. टीआई से भी बहस हुई. मुझे पुलिस के साथ पूछताछ में सहयोग करना चाहिए था. आगे कहा कि घटना से जुड़े वीडियो को एडिट कर के सोशल मीडिया पर अलग-अलग संदर्भों में प्रस्तुत किया गया, जिससे न केवल उसे व्यक्तिगत रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि पुलिस विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई.

वीडियो में युवक ने लोगों से इस मामले को और अधिक तूल नहीं देने की अपील की है. उसने स्वीकार किया कि घटना के बाद उसे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए था. युवक ने बताया कि उसने अब सभी वैध दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं और वह जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है. साथ ही उसने सभी से शांति बनाए रखने और मामले को यहीं समाप्त करने की अपील की है.

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel