पेपर लीक पर डिजिटल स्ट्राइक! NEET री-एग्जाम से पहले Telegram पर सरकार का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने Telegram पर अस्थाई रोक लगाई है. सरकार ने ये फैसला NEET Exam के चलते लिया है. टेलीग्राम के कई ग्रुप पर नीट का पेपर लीक होने के आरोप लगे थे. अब भारत में नीट एग्जाम दोबारा होना जा रहा है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की है. एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा.यह प्रतिबंध 22 जून 2026 खत्म हो जाएगा

साथ ही प्लेटफॉर्म को ऑर्डर दिए गए हैं कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज पर से मैसेज एडिट की सुविधा को भी बंद करने को कहा है. यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा. यह कदम प्लेटफॉर्म के उस स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. इसके माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा के बाद नकली ‘पेपर लीक’ के सबूत तैयार किए जाने की कई घटनाएं सामने आईं हैं.

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel