रायपुर। चंगोराभाठा के श्रीराम नगर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 अपचारी बालक भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 23 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे की है।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक भोला विश्वकर्मा (20 वर्ष) का स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भोला गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम सक्रिय की।
5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने मामले में शामिल 5 आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो अपचारी बालक भी शामिल हैं। वहीं, मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की हत्या और बलवा सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों और घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले में विस्तृत जानकारी और आगे की कार्रवाई का विवरण अलग से जारी किया जाएगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





