सेक्टर-6 सोसाइटी के BSP कर्मियों को 11% लाभांश की सौगात

63 वीं वार्षिक आमसभा में सर्वसम्मति से बजट का अनुमोदन, सुदृढ़ आर्थिक स्थिति की दी जानकारी

भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर की 63 वीं वार्षिक आम सभा रविवार को परशुराम भवन सेक्टर-2 में आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने संस्था की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में अपना वार्षिक प्रतिवेदन रखा।
उन्होंने सभा को बताया कि वर्ष 2025-26 में सोसाइटी का सकल लाभ 5 करोड़ 35 लाख, 54 हजार 635 रूपए तथा शुद्ध लाभ 1 करोड़, 91 लाख

76 हजार 137 रूपए हुआ है।बेहतर वित्तीय परिणामों के आधार पर उन्होंने बीते वित्तीय के लिए  11 प्रतिशत लाभांश वितरित करने की घोषणा की। आमसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने बताया कि उनके नेतृत्व में मौजूदा कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला तब  मात्र 7 फीसदी लाभांश दिया गया था लेकिन इन 4 वर्षों में सोसाइटी की आर्थिक स्थिति लगातार सुदृढ़ होती गई और अब लाभांश बढ़कर 11 फीसदी कर दिया गया है। अध्यक्ष की इस घोषणा का सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
आमसभा में अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2025-26 का अनुमोदन,वर्ष 2025-26 का देय लाभांश का अनुमोदन, कर्मचारियों को वर्ष 2025-26 के लिए एक्सग्रेशिया राशि भुगतान का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लेखा पत्रकों का अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति, वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन सहित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel