सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म का आरोप; नायब तहसीलदार पर केस दर्ज

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाने में एक शासकीय अधिकारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर पर रायपुर की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर की मुलाकात इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे जान-पहचान गहरी हो गई।

Raipur Nayab Tehsildar Rape Case | Social Media Friendship

युवती का आरोप है कि आरोपी दिवाकर भास्कर ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी वादे के जाल में फंसाकर उसे रायपुर के एक होटल में बुलाया। होटल में आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म (शारीरिक संबंध) किया।

जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के संबंध में बात की, तो वह लगातार टालमटोल करने लगा। काफी समय बीतने के बाद पीड़िता को यह अहसास हुआ कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा किया गया है और धोखे से संबंध बनाए गए हैं। इसके बाद पीड़िता ने गंज थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel