रायपुर/सरगुजा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाएं अब बेहतर प्रशिक्षण और अवसरों के दम पर नई पहचान बना रही हैं। अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े छह युवा खिलाड़ियों का चयन राज्य की प्रतिष्ठित तीरंदाजी और खेल प्रशिक्षण अकादमियों में हुआ है। छह माह के निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के बाद मिली यह सफलता क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

157 बच्चों में से 15 खिलाड़ियों
का हुआ था चयन
यह तीरंदाजी प्रशिक्षण कार्यक्रम नवंबर 2025 में ग्राम साल्ही से शुरू किया गया था। एटीएमएसएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत श्री सर्विसेज द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 157 बच्चों ने रुचि दिखाई थी। इनमें से प्रतिभा के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें आठ बालिकाएं और सात बालक शामिल थे।
चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के साथ आधुनिक खेल उपकरण, तकनीकी प्रशिक्षण और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन दिया गया। इस व्यवस्थित प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों की खेल क्षमता को निखारना और उन्हें उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था।
रायपुर और बिलासपुर की खेल अकादमियों में मिला प्रवेश
प्रशिक्षण का परिणाम रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय चयन परीक्षण में सामने आया। इसमें पांच खिलाड़ियों का चयन रायपुर स्थित आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी, राज्य तीरंदाजी केंद्र के लिए हुआ। यह केंद्र छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित है।
वहीं, एक अन्य खिलाड़ी ने बिलासपुर के बहतराई स्थित लेट बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में जगह बनाई। इन अकादमियों में चयन होने से खिलाड़ियों को आगे बेहतर प्रशिक्षण लेने और अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
इन छह खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
राज्यस्तरीय खेल अकादमियों में चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं:
- महिमा सिंह — ग्राम घाटबर्रा
- अंजलि कुशरो — ग्राम साल्ही
- दिलेश्वर श्याम — ग्राम बासेन
- अंशु वरकड़े — ग्राम हरिहरपुर
- सत्यम तिर्की — ग्राम तारा
- प्रियांशु विश्वकर्मा — ग्राम फतेहपुर
इन छह खिलाड़ियों की उपलब्धि बताती है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों में भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भरपूर क्षमता है। उचित संसाधन, नियमित अभ्यास और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलने पर वे राज्यस्तर की प्रतिष्ठित अकादमियों तक पहुंच सकते हैं।
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर
अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों ने कम समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को उचित अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, खेल और सामुदायिक बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में विभिन्न पहल के माध्यम से समुदायों के समग्र विकास के लिए काम कर रहा है। तीरंदाजी प्रशिक्षण कार्यक्रम से छह खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय अकादमियों में चयन इसी प्रयास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





