Khabri Chai Desk : रायपुर में छठ पर्व के अवसर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन में विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर 5 की सीमित चौड़ाई के कारण रेलवे प्रशासन ने तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अब प्लेटफार्म नंबर 7 से चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचे।
Also Read : चंगोराभाठा में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर https://khabrichai.com/changorabhata-knife-attack/
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के गुढ़ियारी दिशा वाले प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है। इस बदलाव की जानकारी यात्रियों को बल्क मैसेज के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर भेजी गई है और स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है।
रेल प्रशासन ने कुलियों, सफाईकर्मियों और ऑटो चालकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे छठ पर्व के यात्रियों को सीधे प्लेटफार्म 7 तक पहुंचाने में मदद करें।
दुर्ग–पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22 से 27 अक्टूबर तक, जबकि गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म नंबर 7 से रवाना होगी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






