Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया 26 अक्टूबर से दिल्ली–रायपुर–दिल्ली सेक्टर में नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस प्रस्ताव को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भेजा गया है। नई उड़ान के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की तीन दैनिक उड़ानें उपलब्ध होंगी।
प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी की फ्लाइट AI-2636 रायपुर से दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वर्तमान में एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स सुबह और शाम संचालित हो रही हैं, जबकि नई उड़ान दोपहर के समय चलाई जाएगी।
Also Read : रायपुर स्टेशन पर तीन ट्रेनें अब प्लेटफार्म 7 से चलेंगी https://khabrichai.com/raipur-station-platform-change/
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से फिलहाल 24 उड़ानें रोजाना संचालित होती हैं। 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की दो नई उड़ानें शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 26 हो जाएगी। इंडिगो भी इसी दिन से अपनी पांचवीं उड़ान दिल्ली–रायपुर–दिल्ली सेक्टर में शुरू करेगी। नई उड़ानों से यात्रियों को और अधिक सुविधा और समय के विकल्प मिलेंगे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






