Khabri Chai Desk : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा में दिवाली की रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिले। मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी। सुबह जब परिवारवालों ने दोनों की लाश देखी तो गांव में हड़कंप मच गया। कोटवार को सूचना देने के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Also Read : सूरजपुर में जुआरी की मौत पर बवाल, जांच समिति गठित https://khabrichai.com/surajpur-jaynagar-gambhir-ghatna/
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या किसी रंजिश या पारिवारिक विवाद के चलते की गई होगी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। दिवाली जैसे खुशियों के त्योहार पर हुई इस डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






