Khabri Chai Desk : भिलाई के अरसनारा गांव में मातर कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना 22 अक्टूबर की रात की है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय आकाश निर्मलकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसका लुकेश मैत्रेय नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर आकाश पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल आकाश को परिजन कचांदूर स्थित सीएम हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Also Read : कोरबा में पेट्रोलिंग वाहन चालक पर धमकी और वसूली का आरोप https://khabrichai.com/korba-police-vehicle-driver-threat-extortion-case/
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आरोपी लुकेश मैत्रेय पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नंदिनी थाना प्रभारी पी.आर. ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह वारदात मातर कार्यक्रम की खुशी को मातम में बदल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद की असली वजह स्पष्ट होगी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






