Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट यात्रियों को सुविधाएं देने के मामले में देश के शीर्ष 10 एयरपोर्ट्स में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) की रिपोर्ट में रायपुर एयरपोर्ट ने 8वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल भी इसी अवधि में एयरपोर्ट 8वें पायदान पर था, जिससे इसकी निरंतर उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण मिलता है।
यह सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा कराया जाता है और उन एयरपोर्ट्स को शामिल करता है, जहां सालाना 18 लाख से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट्स में रायपुर एयरपोर्ट को 72वां स्थान प्राप्त हुआ।
Also Read : बालोद में मातर उत्सव के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प https://khabrichai.com/balod-matar-utsav-clash-police-attack/
सर्वे में यात्रियों से 33 बिंदुओं पर फीडबैक लिया जाता है, जिसमें टर्मिनल की स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, फूड स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों का व्यवहार और तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं। रायपुर एयरपोर्ट से हर सप्ताह औसतन 20 से 25 हजार यात्री सफर करते हैं।
यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की राजधानी के लिए गर्व की बात है, जो देश के बेहतरीन हवाई अड्डों में अपनी पहचान कायम रखे हुए है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






