Khabri Chai Desk : बलौदाबाजार जिले के ग्राम चरौटी में शनिवार सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के बाहर बने ब्यारे में रखे पैरावट के अंदर मिला। मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल (26 वर्ष) निवासी चरौटी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Also Read : रायपुर एयरपोर्ट देश के टॉप-10 में, यात्रियों से मिली सराहना https://khabrichai.com/raipur-airport-top-10-ranking-2025/
जानकारी के अनुसार, तेजस्विनी अपने पिता के साथ रहती थी और मजदूरी करने बलौदाबाजार जाया करती थी। शुक्रवार की रात वह पिता के साथ खाना खाने के बाद सोने चली गई। शनिवार सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, तभी गांव में जली हुई लाश मिलने की खबर आई। मौके पर पहुंचने पर पिता ने शव की पहचान अपनी बेटी तेजस्विनी के रूप में की।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम मौके से सबूत एकत्र कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, पुलिस हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर रही। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






