Khabri Chai Desk : धमतरी के एसपी के निर्देशन में गंगरेल मड़ई के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर धमतरी पुलिस ने उत्कृष्ट प्रबंधन किया। दूर-दराज़ इलाकों से आए श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक पुलिस बंदोबस्त किए गए। पूरे आयोजन स्थल पर निरंतर निगरानी और समन्वित नियंत्रण व्यवस्था के चलते मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
लगभग 15 हजार लोगों की भीड़ पर नज़र रखने के लिए ड्रोन कैमरों से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की गई। इससे मेला क्षेत्र, पार्किंग एरिया और मुख्य मार्गों पर भीड़ और यातायात पर नियंत्रण बनाए रखा गया। भीड़भाड़ के बीच महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस जवानों ने अपने वाहनों से गंगरेल से रूद्री तक सुरक्षित छोड़ा, जिससे उन्हें राहत मिली और पुलिस की मानवीय छवि उजागर हुई।
Also Read : बलौदाबाजार में युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप https://khabrichai.com/balodabazar-burnt-body-found-charoti/
मेला स्थल पर कुछ बच्चे परिजनों से बिछड़ गए थे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता से मिलवाया। नागरिकों ने धमतरी पुलिस की इस सुव्यवस्थित और संवेदनशील व्यवस्था की सराहना की। एसपी लगातार सीएसपी के माध्यम से भीड़ की स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे, वहीं सीएसपी और पुलिस बल स्थल पर निरंतर पेट्रोलिंग और निगरानी में जुटे रहे।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






