मुंगेली पुलिस ने सोने के लॉकेट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : मुंगेली फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने सोने के लॉकेट और नकदी रकम चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी फुलचंद गेंदले, निवासी छुईहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मई की रात परिवार के साथ बाहर सोने के दौरान घर के अंदर रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने 8 नग सोने के लॉकेट, 2 सेट सोने के टॉप, एक मोबाइल और ₹10,000 नगद चोरी कर लिया था। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग ₹63,000 आंकी गई।

Also Read : गंगरेल मड़ई में धमतरी पुलिस की सतर्कता से शांतिपूर्ण आयोजन https://khabrichai.com/gangrel-madai-dhamtari-police-management/

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही गंगाराम दिवाकर (24 वर्ष) निवासी छुईहा को 23 अक्टूबर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने पड़ोसी फुलचंद के घर में घुसकर चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि उसने नगदी खर्च कर दी, मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंक दिया और सोने के लॉकेट घर में छिपा रखे थे। पुलिस ने उसके घर से 8 सोने के लॉकेट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरिजाशंकर यादव, प्रआर दुर्देश ध्रुव, आरक्षक अतुल सिंह और तीजराम यादव की अहम भूमिका रही।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel