भिलाई में चाकू-तलवार लहराने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : दुर्ग पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक लोगों को चाकू और तलवार दिखाकर डराने-धमकाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पहली कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि मिलपारा पानी टंकी के पास एक युवक चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी रूपेश यादव (18) को गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई में जीवन प्लाजा के पीछे मेरी पार क्षेत्र में तलवार लहराते हुए लोगों को डराने वाले युवक अंकित दुबे (19) को पकड़ा गया। तीसरी कार्रवाई में कचहरी के पीछे सीता राइस मिल के पास चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहे मिहिर सोनी (19) को गिरफ्तार किया गया।

Also Read : बिलासपुर में फार्मेसी छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में की आत्महत्या https://khabrichai.com/bilaspur-pharmacy-student-suicide/

पुलिस ने तीनों के पास से हथियार जब्त कर जेल भेज दिया है।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel