दुर्ग स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Khabri Chai Desk : दुर्ग में शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को दुर्ग जीआरपी ने बिना वैध दस्तावेजों के गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला। मुंबई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी अजमीर शेख मुंबई में दर्ज एक मामले का आरोपी है और वहां से भागकर कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहा था।
7 नवंबर को सूचना मिलने पर दुर्ग जीआरपी ने ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचते ही एस-1 कोच में दबिश दी और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बांग्लादेश निवासी अजमीर शेख के रूप में हुई। उसने जनरल टिकट लेकर टीटी से बात कर स्लीपर कोच में सीट हासिल की थी।

Also Read : भारत में भूमिगत कोयला खनन: पर्यावरण और विकास का नया संतुलन https://khabrichai.com/underground-coal-mining-raigarh/

जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास किसी भी वैध दस्तावेज का अभाव है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम रायपुर पहुंच गई है और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को मुंबई ले जाया जाएगा। पुलिस को शक है कि उसके अन्य साथी भी भारत में सक्रिय हो सकते हैं, जिसे लेकर खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel