बिलासपुर–रायगढ़ मेमू ट्रेनें 17 नवंबर तक रद्द

Khabri Chai Desk : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के सारागांव स्टेशन में 13 से 17 नवंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

Also Read : वर्ल्ड कप विजेता टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी का छत्तीसगढ़ को समर्पित सम्मान https://khabrichai.com/akanksha-satyavanshi-meets-cm-visnu-dev-sai/

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। इन ट्रेनों को किया गया रद्द:
  • 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  • 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  • 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।
    इसके अलावा 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी, जबकि 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू का संचालन बिलासपुर से शुरू होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय व स्थिति (Train Status) अवश्य जांच लें। यह कदम रेल लाइन के आधुनिकीकरण और सुरक्षा सुधार के लिए उठाया गया है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel