जांजगीर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात..

Khabri Chai Desk : जांजगीर-चांपा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हुए हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल (जिरो) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के संचालक अजय कुमार गट्टानी, प्रबंधक हर्षित गट्टानी तथा विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर धनजात के नेतृत्व में विद्यालय के चार चयनित प्रतिभाशाली छात्र बाल दिवस (14 नवंबर 2025) के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से हुई। चयनित छात्रों में शुभी अपवाल (कक्षा 10), स्वरा सिंह (कक्षा 9), अपांश ध्वाईत (कक्षा 9) और अभिषेक (कक्षा 7) शामिल रहे। यह अवसर विद्यालय के साथ-साथ पूरे जांजगीर-चांपा जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है, क्योंकि जिले के किसी भी सीबीएसई स्कूल को यह अवसर पहली बार प्राप्त हुआ है।

Also Read : आदानी सीमेंट पहली भारतीय सीमेंट कंपनी है जो TNFD अडॉप्टर बनी। https://khabrichai.com/adani-cement-tnfd-india/

मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति जी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनका परिचय जाना। जब छात्रों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से आए हैं, तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुस्कुराते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” कहकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के साथ “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा भी लगाया। राष्ट्रपति महोदया ने बच्चों को महत्वपूर्ण प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि लगन, लक्ष्य, अनुशासन और सतत मेहनत सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों को किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने की सलाह दी और कहा कि पुस्तके व्यक्ति के सोचने, समझने और व्यक्तित्व को बेहतर बनाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्था शैक्षणिक, सांस्कृतिक, मानसिक, नैतिक एवं कौशल विकास पर निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में विद्यालय में 1300 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और हर विद्यार्थी की प्रतिभा की पहचान कर उसे बढ़ावा देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाते हैं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel