हीटर और चूल्हे ने ली दो जानें: ठंड में सावधानी बेहद जरूरी

Khabri Chai Desk : सूरजपुर जिले में ठंड से बचने के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना मैनपाट थाना क्षेत्र के सुपलगा गांव की है, जहां 65 वर्षीय परमेश्वरी नायक आग तापते समय चूल्हे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसा 31 अक्टूबर को हुआ था, लेकिन परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय 14 दिनों तक घर पर ही पारंपरिक उपचार और जड़ी-बूटी से इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर 15 नवंबर को उन्हें कमलेश्वरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Also Read : बाल दिवस पर छतौद में 216 विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ अदाणी फाउंडेशन का उत्साहपूर्ण महोत्सव संपन्न https://khabrichai.com/bal-diwas-adani-foundation-chhataud-event/

दूसरी घटना सूरजपुर के ग्राम जोबगा में 14 नवंबर की रात हुई, जहां 35 वर्षीय महिला लीला बरवा घर में हीटर जलाकर ठंड से राहत ले रही थीं। उसी समय उनका पति गांव में धान बेचने गया था। देर रात लौटने पर उसने लीला को गंभीर रूप से जली हालत में पाया। पहले उन्हें सूरजपुर अस्पताल ले जाया गया और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 15 नवंबर की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
दोनों घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में ठंड से बचाव के सुरक्षित उपायों, जागरूकता और त्वरित चिकित्सा उपचार की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel