Khabri Chai Desk : रायगढ़ शहर के गांधी गंज इलाके में दो होलसेल दवा दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित प्रगति इंटरप्राइजेस और प्राची मेडिकोज में घटी, जहाँ देर रात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्लों में रखी करीब 1.5 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। यह घटना एसपी ऑफिस से मात्र 100 मीटर दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रगति इंटरप्राइजेस के संचालक सांवरिया गोयल और प्राची मेडिकोज के संचालक बसंत अग्रवाल रोज की तरह दुकान बंद कर रात में घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर उन्हें शटर टूटा मिला और गल्ले से नकदी गायब पाई गई। मामले की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
Also Read : राष्ट्रपति मुर्मू आज छत्तीसगढ़ में दो बड़ी योजनाएँ शुरू करेंगी https://khabrichai.com/president-murmu-chhattisgarh-visit/
दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना का खुलासा हुआ, जिसमें तीन संदिग्ध चोर चोरी करते दिखाई दिए। अनुमान है कि आरोपियों ने वारदात करीब सुबह 4 बजे के आसपास अंजाम दी। वहीं आसपास की एक-दो दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






