Khabri Chai Desk : कोरबा में पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को सुजीत बक्शी नामक युवक ने करीब 25 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 112 की मदद से उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय रेलवे फाटक बंद था और सामने से मालगाड़ी आ रही थी। इसी बीच, युवक अचानक ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया और कुछ ही सेकंड में नीचे ट्रैक पर कूद गया। तेज आवाज सुनते ही फाटक पर मौजूद लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे और हालात समझने की कोशिश की।
Also Read : ऊर्जा संरक्षण में क्रेडा को राष्ट्रीय स्टार SDA अवार्ड https://khabrichai.com/creda-national-energy-award-2025/
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्याओं और अन्य कोणों पर जांच कर रही है। बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






