CGPSC 2024: नालंदा कैंपस के 6 छात्र हुए चयनित

Khabri Chai Desk : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम 20 नवंबर की देर रात जारी कर दिया। इस बार मेरिट सूची में शीर्ष स्थानों पर लड़कों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जबकि टॉप-10 में दो लड़कियों ने भी जगह बनाई। दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है।
नालंदा परिसर से तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मंत्री ओपी चौधरी ने इन चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नालंदा परिसर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट तैयारी और शिक्षा संस्कृति का प्रमाण दिया है।
नालंदा परिसर से स्वप्निल वर्मा ने दूसरा स्थान, पोलेश्वर ने चौथा स्थान, गौरव साहू ने 13वां, आदित्य ने 46वां, रोहित वर्मा ने 48वां और स्वाति साहू ने 73वां स्थान प्राप्त किया है।

Also Read : छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ “वेटलैंड मित्र अभियान” | 500 से अधिक लोग जुड़े वेटलैंड संरक्षण से https://khabrichai.com/chhattisgarh-wetland-mitra-abhiyan-2025/

मंत्री चौधरी ने कहा कि इन युवाओं की सफलता न केवल नालंदा परिसर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ये सफल अभ्यर्थी अब छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि आगामी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और राज्य के प्रशासनिक ढांचे को नई ऊर्जा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सशक्त बनाएगी। चयनित सभी अभ्यर्थियों को मंत्री ने शुभकामनाएं दीं।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel