Khabri Chai Desk : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर युवाओं का आंदोलन रविवार शाम अचानक विवादों में बदल गया। इंडिया गेट के पास C-हेक्सागन क्षेत्र में “क्लीन एयर” की मांग को लेकर जमा हुआ प्रदर्शन शुरू में शांतिपूर्ण था, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बदल गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। हाल ही में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिडमा के पोस्टर लहराए जाने पर सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन को ‘अर्बन नक्सल’ गतिविधि करार दिया जाने लगा।
Also Read : छत्तीसगढ़ में एचआईवी मरीजों की गोपनीयता के लिए नई गाइडलाइन लागू https://khabrichai.com/hiv-privacy-guideline-cg/
एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि हिडमा आदिवासी अधिकारों और पानी–जंगल–जमीन की लड़ाई का प्रतीक है, इसलिए उसे देशविरोधी कहना उचित नहीं है। उधर, दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अचानक बैरिकेड तोड़कर सड़क पर कब्जा कर लिया, जिसके कारण एंबुलेंस सहित कई आपातकालीन वाहन फंस गए। पुलिस टीम जब उन्हें हटाने पहुंची तो कुछ लोगों ने चिली स्प्रे का इस्तेमाल किया।
DCP देवेश महला के अनुसार, यह पहली बार है जब प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मिर्ची स्प्रे का उपयोग किया गया। कई पुलिसकर्मियों को आंखों में जलन की शिकायत पर RML अस्पताल ले जाया गया, जबकि कॉन्स्टेबल इशांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए और उन्हें उपचार की जरूरत पड़ी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






