अंबिकापुर में ठंड से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Khabri Chai Desk : अंबिकापुर शहर में कड़ाके की ठंड ने पहली मौत दर्ज कर दी है। खुले में सो रहे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुराने बस स्टैंड के पास मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक मंगलवार को बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया था और संभावना है कि वह भिखारी के रूप में यहां रहता था। उसके पास गर्म कपड़े नहीं थे, जिससे ठंड की तीव्रता ने उसकी जान ले ली।
मंगलवार शाम कुछ लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा और हालत गंभीर लगने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच के बाद अनुमान लगाया कि मौत ठंड लगने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Also Read : पूर्व सरपंच की हत्या से गांव में दहशत https://khabrichai.com/sarpanch-murder-bilaspur/

इस बीच अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। शहर का न्यूनतम तापमान 5°C से भी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के दो से तीन स्थानों पर अगले 48 घंटों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।
राज्य के सात शहर—मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव—का तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट में तो ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदलने लगी हैं, जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel