Khabri Chai Desk : रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जहां फ्लैक्स लगाने का काम कर रहे दो युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, छातामुड़ा कबीर चौक निवासी रोहन सिंह (30) और उसका चचेरा भाई दीपक सिंह (22) ट्रांसपोर्ट नगर के पास महादेव मोटर्स नाम से दुकान चलाते हैं। गुरुवार 11 दिसंबर की शाम वे दुकान के ऊपर फ्लैक्स लगा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के अचानक संपर्क में रोहन सिंह आ गया। उसे बचाने की कोशिश में दीपक भी करंट की चपेट में आ गया।
Also Read : गैस लीकेज से लगी आग, दमकल ने हालात संभाले https://khabrichai.com/bsp-gas-leak-fire-incident-pbs-2/
करंट लगने से दोनों युवक करीब 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस गए। उनके चेहरे और हाथ पर गंभीर जलन के निशान पाए गए हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना के बाद जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दुकान के इतने पास हाईटेंशन लाइन होने के बावजूद सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए थे।
‘सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






